
सिंधी समाज के वरिष्ठ और शहर के वरिष्ठ समाजसेवी महेश परियानी का दृष्टि इंडिया परिवार की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके पर दृष्टि इंडिया न्यूज़ के डायरेक्टर एंड चीफ़ एडिटर राम सिंह चौहान, वरिष्ठ सदस्य आरएस चौहान, सुधीर तिवारी, केके गौतम, मोरेश्वर राव उलारे, जयराज मंडेरिया, रानू सक्सेना, निलेश मालवीय, रजनीश मालवीय, राज प्रजापत, आयुष सिंह चौहान, पीयूष सिंह चौहान आदि की मौजूदगी में सिंधी समाज जनों को जल, आइसक्रीम और छाछ का वितरण किया गया। चल समारोह में शामिल सिंधी समाज जनों पर दृष्टि इंडिया न्यूज़ के मंच से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।