27 अगस्त 2026 उज्जैन · मध्यप्रदेश
दृष्टि इंडिया न्यूज़ DRISHTI INDIA NEWS · उज्जैन सब्सक्राइब
ब्रेकिंग
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940

अपने ही ई-रिक्शा पर दिव्यांग ने लगाई फांसी पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

उज्जैन | ग्राम रामवासा में एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने सोमवार शाम शराब के नशे में अपने ही ई-रिक्शा पर रस्सी से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम रा

उज्जैन | ग्राम रामवासा में एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने सोमवार शाम शराब के नशे में अपने ही ई-रिक्शा पर रस्सी से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम राकेश पिता ओमप्रकाश प्रजापत नारोलिया (40) निवासी ग्राम रामवासा है। राकेश और उसकी पत्नी राधाबाई दोनों दिव्यांग है।
राकेश पहले ई-रिक्शा चलाता था लेकिन उसकी बैटरी खराब होने से वह ईंट भट्टे पर काम करता था, जबकि उसकी पत्नी राधाबाई सिलाई करती है। सोमवार शाम को वह शराब के नशे में घर पहुंचा और घर के बाद खड़ी ई-रिक्शा की बॉडी पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब उसे लटकते देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद राकेश का बेटा गौरव एवं अन्य परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940