कल शहर में नहीं होगा जलप्रदाय
उज्जैन | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण, नगर पालिक निगम उज्जैन के अधिकारियों ने बताया कि गंभीर इंटेकवेल पर एचटी मोटर पंप की रिपेयरिंग तथा राइजिंग मेन लाइन में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के चलते आज शुक्रवार को शटडाउन लिया जाएगा। जिसके कारण 11 जुलाई शनिवार को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा।