उज्जैन | निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालु खुश नजर आए

रविवार दिनांक 17 मई से अधिकमास का पर्व प्रारंभ हो गया है जो की एक माह 15 जून तक रहेगा जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा सप्तसागरों, नौ नारायण एवं 84 महादेव मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा इसी क्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की मंशा अनुसार निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सप्तसागरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है जिसमें छायादार टेंट, शामियाने लगाए गए हैं जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालु सुविधाजनक रूप से पूजन कर सकें, श्रद्धालु निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *