
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच गुरुवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने निर्माण एजेंसियों में हलचल मचा दी।
संभाग आयुक्त आशीष सिंह अचानक निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पर पहुंचे… और देखते ही देखते नई बनी सड़क का हिस्सा खुदवाने के निर्देश दे दिए।
मौके पर मौजूद अधिकारी और ठेकेदार भी हैरान रह गए। सड़क से निकाले गए सैंपल सीधे गुणवत्ता परीक्षण के लिए लैब भेजे गए, जहां निर्माण सामग्री की बारीकी से जांच की गई।
नानाखेड़ा चौराहे से लेकर लालपुल, भूखी माता और मुरलीपुरा तक बन रही सड़कों की क्वालिटी पर खुद कमिश्नर ने नजर रखी।
निरीक्षण के दौरान दो टूक शब्दों में कहा गया कि सिंहस्थ-2028 के किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सड़क हो, ब्रिज हो या शिप्रा के घाट… हर काम की नियमित जांच होगी और हर रिपोर्ट पर नजर रखी जाएगी।
क्योंकि सिंहस्थ सिर्फ आस्था का महापर्व नहीं बल्कि उज्जैन की पहचान का भी सवाल है।