
सीएम के निर्देश पर नगर निगम ने लिया, फैसला घर पहुंचाने की पुरानी सुविधा भी रहेगी जारी
उज्जैन | मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अब लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना होंगे। यह चक्रतीर्थ मुक्तिधाम से ही जारी हो जाएगा।
महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम की स्वास्थ्य समिति की एक बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार यह संवेदनशील फैसला लिया गया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब मंगलवार से चक्रतीर्थ पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि शोक संतप्त परिजनों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा घर पहुंचकर मृत्यु प्रमाण पत्र देने की वर्तमान सुविधा भी पूर्ववत (पहले की तरह) जारी रहेगी।