25 अगस्त 2026 उज्जैन · मध्यप्रदेश
दृष्टि इंडिया न्यूज़ DRISHTI INDIA NEWS · उज्जैन सब्सक्राइब
ब्रेकिंग
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940

उज्जैन में 16 जुलाई से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

उज्जैन में 16 जुलाई से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

संस्कृति विभाग, विक्रमादित्य शोधपीठ और इस्कॉन का संयुक्त आयोजन, 100 से अधिक स्थानों पर मनेगा समरसता का महापर्व उज्जैन | शहर में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इंदिरा नगर चौराहे से शुरू होने वाले

संस्कृति विभाग, विक्रमादित्य शोधपीठ और इस्कॉन का संयुक्त आयोजन, 100 से अधिक स्थानों पर मनेगा समरसता का महापर्व

उज्जैन | शहर में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इंदिरा नगर चौराहे से शुरू होने वाले इस मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, श्रीकृष्ण पाथेय और इस्कॉन के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन समरसता का महापर्व के रूप में प्रदेश के 100 से अधिक स्थानों पर मनाया जाएगा। इस्कॉन के उपाध्यक्ष महामन महाराज, त्रिदंडी संन्यासी भक्ति प्रेम स्वामी महाराज और संस्कृति विभाग के सलाहकार श्रीराम तिवारी के निर्देशन में यह आयोजन हो रहा है।

दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा चल समारोह, तीन अलग-अलग रथों में विराजेंगे भगवान श्री जगनाथ रथयात्रा 16 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे इंदिरा नगर चौराहे से भव्य बल समारोह के रूप में शुरू होगी। पूजा-अर्चना के बाद ठीक दोपहर 2 बजे श्रद्धालु रथ खींचना आरंभ करेंगे। इस वर्ष भगवान बलभद्र, सुभद्रा महारानी और विराजेंगे। चल समारोह में सबसे आगे भगवान बलभद्र, उनके पीछे सुभद्रा महारानी और सबसे अंत में जगत्राथ स्वामी का रथ रहेगा। यह भव्य यात्रा नगर पालिक निगम, कोयला फाटक, चामुंडा चौराहा, ओवर ब्रिज, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा और देवास रोड होते हुए शाम 6.30 बजे महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ढोल, ताशे, बग्धी, घोड़े, कीर्तन मंडलियां और जनजातीय समूहों के नृत्य दल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सात दिन गुंडीचा मंदिर में करेंगे विश्राम, होंगे विविध आयोजन

रथयात्रा के समापन के बाद भगवान सात दिनों तक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ स्थित स्थित अस्थायी गुंडीचा मंदिर में निवास करेंगे। यहां प्रतिदिन आरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक कृष्णकिशोर द्वारा जगत्राथ कथा सुनाई जाएगी। 20 जुलाई को चेता गूंजन जोशी की भजन संध्या आयोजित होगी। 24 जुलाई की शाम वापसी रथ यात्रा निकलेगी, जो महानंदा नगर बिरला चौराहा होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। 16 जुलाई को संध्या इस्कॉन मंदिर में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इस्कॉन ने की 16 जुलाई को स्थानीय अवकाश की मांग

आयोजन में श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस्कॉन उज्जैन के जनसंपर्क अधिकारी राघव पंडित दास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 16 जुलाई को उज्जैन में विशेष स्थानीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। इस संबंध में कलेक्टर रोशन कमार खिंड, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।

बच्चों के लिए मिनी रथ की पहल

बच्चों में नैतिक शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विद्यालयों में भी रथयात्रा आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके लिए एक विशेष मिनी रथ तैयार किया गया है।

ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940