25 अगस्त 2026 उज्जैन · मध्यप्रदेश
दृष्टि इंडिया न्यूज़ DRISHTI INDIA NEWS · उज्जैन सब्सक्राइब
ब्रेकिंग
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940

शुक्ला ब्रदर्स की बस के ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

शुक्ला ब्रदर्स की बस के ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन | सोमवार रात पंथपिपलई के समीप रामवासा मार्ग पर ‘शुक्ला ब्रदर्स’ की एक तेज रफ्तार बस ने दो गोवंश को बेरहमी से कुचल दिया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और देखते ही देखते बस धू-धू कर जल उ

उज्जैन | सोमवार रात पंथपिपलई के समीप रामवासा मार्ग पर ‘शुक्ला ब्रदर्स’ की एक तेज रफ्तार बस ने दो गोवंश को बेरहमी से कुचल दिया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और देखते ही देखते बस धू-धू कर जल उठी। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में पंथपिपलई निवासी ग्रामीण ईश्वर सिंह की शिकायत पर फरार बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे के कुछ ही देर बाद बस में भीषण आग लग गई। हालांकि, बस में आग किसने लगाई या यह कैसे लगी, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। नानाखेड़ा पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई ऐसा प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है जो इसकी पुष्टि कर सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं दुर्घटना के प्रभाव से शॉर्ट सर्किट के कारण तो आग नहीं लगी।

ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940