25 अगस्त 2026 उज्जैन · मध्यप्रदेश
दृष्टि इंडिया न्यूज़ DRISHTI INDIA NEWS · उज्जैन सब्सक्राइब
ब्रेकिंग
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940

लाड़ली बहनों के खातों में आज आएंगे पैसे, सरकार का बड़ा ऐलान

लाड़ली बहनों के खातों में आज आएंगे पैसे, सरकार का बड़ा ऐलान

अक्षरविश्व न्यूज  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) से लाड़ली बहनों के खाते में ३२वीं किस्त का ट्रांसफर करेंगे। लाड़ली बहनों के लिए यहां राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।

अक्षरविश्व न्यूज  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) से लाड़ली बहनों के खाते में ३२वीं किस्त का ट्रांसफर करेंगे। लाड़ली बहनों के लिए यहां राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपए की वृद्धि की गई है। अब पात्र हितग्राही महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना में जून 2023 से दिसंबर 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता की 31 किश्तों का नियमित रूप से अंतरण किया जा चुका है। जनवरी 2026 में योजना की 32वीं किश्त का लाड़ली बहनों के खातों में अंतरण किया जाएगा।

अब तक 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख की राशि अंतरित
योजना अंतर्गत अब तक जून 2023 से दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि हितग्राही महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान 38 हजार 635 करोड़ 89 लाख रुपये का अंतरण किया गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया गया है। आगामी समय में योजना की हितग्राही महिलाओं को विभिन्न रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।

ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940
ADVERTISE HEREअपना विज्ञापन यहाँ दिखाएँसंपर्क करें: 9425915940